English / हिन्दी
Risk Factors
जोखिम वाले तत्व
म्युचुअल फण्ड्स व प्रतिभूतियों में सभी प्रकार के निवेशों के साथ बाजार के जोखिमों तत्व रहता ही है और योजनाओं के निबल परिसम्पत्ति मूल्य (एनएवी) ब्याज दर में आने वाले अन्जरों सहित प्रतिभूति बाजार को प्रभावित करने वाले तत्वों के आधार पर बढ़ या घट सकते हैं। ऐसा कोई आश्वासन नहीं दिया जा सकता कि किसी योजना में निवेश के ुद्देश्य प्राप्त कर ही लिए जाएंगे। फ्रेंकलिन टेम्पलटन व इसकी सहयोगी संस्थाओं द्वारा पूर्व में संचालित योजनाओं की सफलता या असफलता के आधार पर योजना की भावी स्थिति का आंकलन नहीं किया जा सकता। ऊपर केवल योजनाओं के नाम दर्शाए गए हैं और वे किसी भी तरह से योजनाओं की गुणवत्ताओं के आगामी संभावनाओं या लाभ-हानि के द्योतक नहीं हैं। म्युचुअल फण्ड किसी भी योजना में किसी भी प्रकार के लाभांश की गारण्टी या आश्वासन नहीं दे रहा है। म्युचुअल फण्ड इस बात का भी कोई आश्वासन नहीं दे रहा कि योजनाओं के लाभांश योजनाओं के अन्तर्गत किसी प्रकार का लाभांश वितरण करेगा यद्यपि ऐसा करने का इरादा अवश्य है। सभी प्रकार के लाभांश वितरण, योजनाओं की निवेश सफलता पर आधारित हैं। योजनाओं द्वारा किए गए सभी प्रकार के निवेशों के साथ बाहरी तत्वों के जोखिम की बात भी रहेगी। कृपया निवेश करने के पहले प्रस्ताव दस्तावेज अवश्य पढ लें।

सांविधिक वितरण (स्टेच्युटरी डिटेल्स)

फ्रेंकलिन टेम्पलटन इन इण्डिया की स्थापना फ्रेंकलिन टेम्पलटन इनकार्पोरेटेड द्वारा एक ट्रस्ट के रूप में की गई है। (दायित्व रू. 1 लाख की मूल निधि तक सिमित)। फ्रेंकलिन टेम्पलटन ट्रस्टी सर्विसेज प्रा.लि. इसके ट्रस्टी हैं। (भारतीय न्यास अधिनियम 1882 के अन्तर्गत न्यासी ट्रस्टी) तथा फ्रेंकलिन टेम्पलटन असेट मैनेजमेण्ट (इण्डिया) प्रा. लिमिटेड इसके निवेश प्रबंधक हैं।

निबल परिसम्पत्ति मूल्य के प्रस्ताव एवं खरीद तथा प्रतिदान (परचेस एण्ड रिडम्शंस) का कार्य सभी कार्य दिवसों पर करती है। केवल खाता बन्दी (बुक क्लोजर) के दौरान व्यापारिक काम नहीं होंगे।

निवेश के उद्देश्य व निवेश नीति

फ्रेकलिन इण्डिया ब्लू चीप एण्ड (एफआईबीसीएफ) एक असीमित अवधि की (ओपन एण्डेड) की विकास योजना है। मूहतः इसका उद्देश्य है मध्यम अवधि से लेकर लम्बी अवधि की पूंजी की मूल्य वृद्धि। निवेश की श्रेणियां हैं – इक्विटी – 60 प्रतिशत से उपर, ऋण – 40 प्रतिशत तक तथा मुद्रा बाजार लिखित (मनी मार्केट इन्स्ट्रुमेण्टल) – 15 प्रतिशत तक। फ्रेंकलिन इण्डिया प्राइमा फण्ड (एफआईपीएफ) – एक असीमित अवधि वाली विकास योजना है जिसका उद्देश्य है प्राथमिक उद्देश्य के रूप में मध्यम से दीर्घ अवधि की पूंजी मूल्य वृद्धि तथा आय द्वितीयक उद्देश्य के रूप में। इसकी निवेश श्रेणियां हैं – इक्विटी 60 प्रतिशत से अधिक, ऋण – 40 प्रतिशत तक मुद्रा बाजार लिखित (मनी मार्केट इन्स्ट्रुमेण्ट्स) 15 प्रतिशत तक। फ्रेकलिन इण्डिया प्राइमा प्लस (एफआईपीपी) एक असीमित अवधि की विकास योजना है जिसका उद्देश्य है पूंजी मूल्य वृद्धि के साथ – साथ इक्विटी (इक्विटीज) के विभिन्न पोर्टफोलियोज़, नियत आय प्रतिभूतियों तथा मुद्रा बाजार लिखितों के माध्यम से नियमित लाभांश। निवेश की श्रेणियां है – इक्विटी – कम से कम 40 प्रतिशत, ऋण – 40 प्रतिशत तक तथा मुद्रा बाजार लिखित – 20 प्रतिशत तक। फ्रेंकलिन इन्फोटेक फण्ड (एफआइएफ) असीमित अवधि की विकास योजना है जिसका उद्देश्य है लम्बी अवधि की पूंजी मूल्य वृद्धि प्रस्तुत करना। यह उद्देश्य एक ऐसे पोर्टफोलियो से प्राप्त करना प्रस्तावित है जो प्रमुखतः तौर पर सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग में निवेश करता है। निवेश की श्रेणियां है – इक्विटीएं या इक्विटी से संबंधित लिखित – 100 प्रतिशत तक तथा मुद्रा बाजार के लिखित – 60 प्रतिशत तक। फ्रेंकलिन इण्डिया अपार्चुनिटीज फण्ड (एफआइओएफ) एक असीमित अवधि वाली विकास योजना है जिसका उद्देश्य है भारतीय अर्थव्यवस्था में दीर्घावधि विकास अवसरों से लाभ उठाकर मूल्य वृद्धि प्राप्त करना। निवेश की श्रेणियां हैं – इक्विटीएं या इक्विटी संबंधित लिखत – 100 प्रतिशत तक तथा मुद्रा बाजार लिखत – 35 प्रतिशत तक। सामान्य परिस्थितियों में योजना की परिसम्पत्ति का कम से कम 65 प्रतिशत तक इक्विटीओं में निवेश किया जाएगा। फ्रेंकलिन इण्डिया टैक्स शील्ड (एफ आइ टी) दीर्घावधि वाली एक इक्विटी सम्बद्ध बचत योजना है जिसका उद्देश्य है मध्यम से लेकर दीर्घावधि की ऐसी पूंजी मूल्य वृद्धि जिससे आयकर में राहत (रिबेट) मिल सके। निवेश की श्रेणियां है – इक्विटीएं या इक्विटी संबंधित लिखत – 100 प्रतिशत तक, सार्वजनिक प्रोफाइल की कम्पनियों (पब्लिक सेक्टर अण्डर टेकिंग्स) के बाण्ड्स या डिबेंचर्स – 20 प्रतिशत तक तथा मुद्रा बाजार लिखत – 20 प्रतिशत तक। टेम्पलटन इण्डिया इन्कम बिल्डर अकाउण्ट (टी आइ आइ बी ए) लम्बी अवधि की एक ऐसी योजना है जिसका उद्देश्य है निवेशकों को लाभांश योजना के अन्तर्गत नियमित आय योजना के अन्तर्गत पूंजी मूल्य वृद्धि का लाभ देना। निवेश की श्रेणियां हैं – ऋणपत्र (डिबेंचर्स – निवेश श्रेणी, निजी रूप से प्रस्तुत आदि), सार्वजनिक प्रोफाइल की इकाइयों द्वारा बाण्ड्स तथा तय आय के अन्य लिखत – 100 प्रतिशत तक, मुद्रा बाजार के लिखत – 20 प्रतिशत तक तथा शेअर्स 20 प्रतिशत तक। इसमें प्रतिभूतिकृत ऋण शामिल है। एफ टी इण्डिया बैलेन्स्ड फण्ड (एफ टी आइ बी एफ) एक असीमित अवधि वाली बैलेन्स्ड फण्ड है जिसका उद्देश्य है पूंजी की दीर्घावधि मूल्य वृद्धि तथा वर्तमान में आय जिसके लिए इक्विटी, इक्विटी संबंधित प्रतिभूतियों तथा तय आय लिखतों में निवेश किया जाता है। निवेश की श्रेणियां है – इक्विटी या इक्विटी संबंधित लिखत 51 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक, तय आय व मुद्रा बाजार लिखत – 30 प्रतिशत से 20 प्रतिशत। इसमें योजना की मूल निधि के 10 प्रतिशत तक की ऊंचे दर्जे के प्रतिभूतिकृत ऋण शामिल है। फ्रेंकलिन इण्डिया इण्टरनेशनल फण्ड (एफ आइ एन टी एफ) एक असीमित अवधि की विदेशी प्रतिभूति आय योजना है जिसका उद्देश्य है प्रमुख रूप से विदेशी म्चुचुअल फण्ड्स में निवेश द्वारा लाभ अर्जित करना, जो मूलतः अमेरिकी सरकार प्रतिभूतियों अथवा ऐसी प्रतिभूतियों में निवेश करती हो जिन्हें अमेरिकी सरकार का समर्थन प्राप्त हो। योजना के अन्तर्गत फ्रेंकलिन यू एस गवर्नमेण्ट फण्ड की यूनिट्स में निवेश प्रस्तावित है। निवेश की श्रेणियां हैं – फ्रेंकलिन यू एस गवर्नमेण्ट फण्ड मूल रूप से अमेरिकी सरकार की प्रतिभूतियों या ऐसी प्रतिभूतियों में निवेश करे जिसे अमेरिकी सरकार नेशनल मार्गेज एसोसिएशन आब्लिमेशन्स (गिनी माएज) का समर्थन प्राप्त हो – न्यूनतम 80 प्रतिशत एवं अधिकतम 100 प्रतिशत – जिसमें जोखिम की संभावना निम्न से मध्यम स्तर की हो तथा भारत में नगद, मुद्रा बाजार एवं छोटी अवधि के लिखत में न्यूनतम 0 प्रतिशत तथा अधिकतम 20 प्रतिशत जिसमें जोखिम की संभावना निम्न से मध्यम स्तर की हो। टेम्पलटन इण्डिया ग्रोथ फण्ड (टी आइ जी एफ) एक असीमित अवधि की विकास योजना है जिसका उद्देश्य है लंबी अवधि की पूंजी मूल्य वृद्धि संभव बनाना। निवेश की श्रेणियां हैं – निवेश 85 प्रतिशत से अधिक, इक्विटी सम्बद्ध ऋण या मुद्रा बाजार – 15 प्रतिशत तक। टेम्पलटन इण्डिया इन्कम फण्ड (टी आइ आइ एफ) असीमित अवधि वाली एक ऐसी आय योजना है जिसका उद्देश्य है नियत आय वाली प्रतिभूतियों में निवेश के माध्यम से नियमित आय के स्रोत तैयार किए जाएं। निवेश की श्रेणियां हैं ऋण लिखत – 100 प्रतिशत तक, मुद्रा बाजार लिखत – 25 प्रतिशत तक। फ्रेंकलिन इण्डिया ग्रोथ फण्ड (एफआइजीएफ) – असीमित अवधि की विकास योजना है जिसका लक्ष्य है दीर्घावधि पूंजी मूल्य वृद्धि । इसके लिए भिन्न भिन्न ऐसे पोर्टफोलियो केयर अनुसंधान आश्वारित निवेश किया जाता है जो प्रमुखतः विकासोन्मुख इक्विटी तथा इक्विटी से सम्बद्ध प्रतिभूतियों में निवेश किया हो।

फ्रेंकलिन इण्डिया इण्डेक्स फण्ड (एफ आइ आइ एफ) – सूचकांक से सम्बद्ध, लंबी अवधि की योजना है जिसका उद्देश्य है ऐसी कम्पनियों में निवेश करना जिनकी प्रतिभूतियां निफ्टी में शामिल की गई हों और जिनमें एस एण्ड जी सी एन एक्स निफ्टी इंडेक्स के अनुरुप नतीजे प्राप्त करने के लिए किया जा सके। निवेश की श्रेणियां हैं – नेफ्टी के अन्तर्गत आने वाली प्रतिभूतियां – 100 प्रतिशत तक, मध्यम से उच्चतम जोखिम वाले प्रोफाइल तथा मुद्रा बाजार ५ प्रतिशत तक। इसमें बी.एस.ई. सेंसेक्स योजना के अन्तर्गत आने ऱाहे निम्न व मध्यम जोखिम वाले प्रोफाइल तथा बी.एस.ई. सेंसेक्स शामिल हैं। इसके अन्तर्गत निवेशित श्रेणियां हैं – बी.एस.ई. के अन्तर्गत आने वाली प्रतिभूतियां या बी.एस.ई. सेंसेक्स लिखत – 100 प्रतिशत तक, मध्यम से उच्च जोखिम वाले प्रोफाइल तथा मुद्रा बाजार लिखत, परिवर्तनीय बाण्ड्स तथा अन्य प्रतिभूतियां – इनमें मांग पर नगद (केश एट काल) शामिल है किन्तु अभिदान व मोचन नगद प्रवाह नहीं - 20 प्रतिशत तक, कम जोखिम वाले प्रोफाइल – फ्रेंकलिन इण्डिया इण्डेक्स टैक्स फण्ड (एफ.आई.टी.एफ.) – असीमित अवधि वाली सूचकांक से जुड़ी विकास योजना है। इसका उद्देश्य है ऐसी कम्पनियों में निवेश करना जिनकी प्रतिभूतियां निफ्टी में शामिल हों, जिनकी एकक ट्रेकिंग की जा सके। ऐसा इसलिए कि एस एण्ड पी.सी. एन.एक्स निफ्टी सूचकांक के अनुरुप परिणाम प्राप्त करने के प्रयास हों। निवेश की श्रेणियां हैं – निफ्टी के अन्तर्गत आने वाली प्रतिभूतियां, 100 प्रतिशत तक, मुद्रा बाजार 5 प्रतिशत तक। टेम्पलटन मासिक आय योजना (टी.एम.आई.पी.) एक असीमित अवधि वाली आय योजना है जिसका उद्देश्य है मूलतः देश के उच्च श्रेणी के नियत आय प्रतिभूतियों में निवेश कर, निवेशकों के लिए निगमित आय अर्जित की जा सके। निवेश की श्रेणियां हैं – ऋण – 100 प्रतिशत तक, सार्वजनिक प्रोफाइल के उद्यमों के बाण्ड्स, गिल्ट्स, ऋण या मुद्रा बाजार – 20 प्रतिशत तक, इक्विटी – 15 प्रतिशत तक। टेम्पलटन इण्डिया लिक्विड प्लस (टी.आइ.एल.पी.) – यह असीमित अवधि की आय योजना है जिसका उद्देश्य है मुद्रा बाजार तथा ऋण लिखतों वाले किसी पोर्टफोलियो के मार्फत यथोचित जोखिम के साथ आय व संगत चलनिधि अर्जित की जा सके। निवेश की श्रेणियां हैं – मुद्रा बाजार, जमा, 100 प्रतिशत तक, सार्वजनिक प्रोफाइल की उद्यमों के बाण्ड्स, गिल्ट्स, ऋण या मुद्रा बाजार, 20 प्रतिशत तक, इक्विटी 15 प्रतिशत तक। टेम्पलटन सरकारी प्रतिभूतियां फण्ड (टी.जी.एस.एफ.) – एक असीमित अवधि वाली आय योजना है जिसका उद्देश्य है केन्द्र सरकार और या अथवा राज्य सरकार द्वारा जारी सार्वभौम प्रतिभूतियों में निवेश कर ऋण जोखिम मुक्त लाभ प्राप्त किया जा सके। इनमें ऐसी प्रतिभूतियां भी शामिल हैं जिनके मूल धन व ब्याज की वापसी के बारे में केन्द्र और – या राज्य सरकार द्वारा बिना शर्त गारण्टी दी हो। निवेश की श्रेणियां हैं गिल्ट – 100 प्रतिशत। टेम्पलटन फ्लोरिंग रेट इन्कम फण्ड (टी.एफ.आइ.एफ.) – असीमित अवधि वाली एक ऐसी आय योजना है जिसका उद्देश्य है यथोचित जोखिम के साथ आय अर्जित करना। इसके लिए एक ऐसा पोर्टफोलियो हो जिसमें प्रमुखतः अस्थायी दर की आय के लिए बदला जा सके। इसके अलावा स्थिर दर के लिखत तथा मुद्रा बाजार के लिखत भी इसमें शामिल हैं। निवेश की श्रेणियां हैं – स्थायी दर वाले लिखत – अधिकतम 35 प्रतिशत, अस्थायी दर वाले लिखत – न्यूनतम 65 प्रतिशत, अधिकतम 100 प्रतिशत। फ्रेंकलिन एफ.एम.सी.जी. फण्ड (एफएफएफ) – यल असीमित अवधि की विकास योजना है जिसका उद्देश्य है मूलतः तेजी से बिकने वाली उपभोक्ता वस्तुओं (फास्ट मूविंग कन्ज्यूमर गुड्स – एफ.एम.जी.) के उद्योग के शेयर्स में निवेश करने वाले पोर्टफोलियो से दीर्घावधि की पूंजी वृद्धि अर्जित की जा सके। निवेश की श्रेणियां हैं – इक्विटीज़ 100 प्रतिशत व उच्च व मध्यम स्तर की जोखिम वाले, मुद्रा बाजार लिखत – 35 प्रतिशत तक कम जोखिम वाले प्रोफाइल – फ्रेंकलिन फार्मा एण्ड (एफपीएफ) – असीमित अवधि वाली विकास योजना जिसका उद्देश्य है किसी ऐसे पोर्टफोलियो से पूंजी मूल्य वृद्धि का लाभ देना जो ऐसी कम्पनियों के शेयर्स में निवेश करती हो जो औषधि निर्माण। जीवन विज्ञान (लाइफ साइंस) उद्योग प्रोफाइल से जु़डी हो। निवेश की श्रेणियां हैं – इक्विटीज़ – 100 प्रतिशत तक, उच्च मध्यम स्तर की जोखिम वाले मुद्रा बाजार लिखत – 35 प्रतिशत तक, कम जोखिम वाले प्रोफाइल। सामान्य परिस्थितियों में कुल परिसम्पत्ति का न्यूनतम 65 प्रतिशत औषधि निर्माण तथा जीवन विज्ञान उद्योग की इक्विटीज़ में निवेशित किया जाएगा। तथापि सुरक्षा की दृष्टि से परिसम्पत्ति प्रबंधन कम्पनी (एएमसी) को अधिकार है कि इस विनिधान को 65 प्रतिशत से कम तक घटा सके और इसकी तुलना में मुद्रा बाजार लिखतों के व विनिधन को बढा दे। एफ.टी. इण्डिया मासिक आय योजना (एफटीआई एम आई पी) असीमित अवधि की आय योजना है जिसका उद्देश्य है किसी ऐसे पोर्टफोलियो से नियमित आय की व्यवस्था करना जो प्रमुख रूप से उच्च गुणवत्ता की निश्चित आय प्रतिभूतियों में निवेश करती हो तथा इक्विटीज़ के लिए अधिकतम 20 प्रतिशत निर्धारित करती हो। निवेश की श्रेणियां हैं – निश्चित आय लिखत (फिक्स्ड इनकम इन्स्ट्रुमेण्ट्स) (प्रतिभूतिकृत ऋण सहित) जिनमें नगद व मुद्रा बाजार के लिखत शामिल हों – 100 प्रतिशत तक, कम व मध्यम जोखिम वाले प्रोफाइल तथा इक्विटीज़, 20 प्रतिशत तक टेम्पलटन इण्डिया पेंशन योजना – यल असीमित अवधि की कर बचत योजना है जिसका उद्देश्य है लाभांश योजना तथा विकास योजना के अन्तर्गत पूंजी मूल्य वृद्धि के अन्तर्गत निवेशकों को नियमित आय प्रदान की जा सके। निवेश की श्रेणियां हैं ऋण – 100 प्रतिशत तक, मध्यम – निम्न जोखिम प्रोफाइल, इक्विटीज – 40 प्रतिशत तक – उच्च-मध्यम वर्ग जोखिम प्रोफाइल। टेम्पलटन इण्डिया मनी मार्केट अकाउण्ट (टीआईएमएमए) – उद्देश्य – निवेशकों को चालू आय के साथ बड़ी मात्रा में चल निधि (लिक्विडिटी) उपलब्ध कराना। निवेश की श्रेणियां हैं – मुद्रा बाजार लिखत (ट्रेज़री बिल्स, सरकारी प्रतिभूतियां, शीघ्रावधि द्रव्य (काल मनी), उच्च श्रेणी के वाणिज्यिक पत्र, जमा प्रमाण पत्र आदि – 100 प्रतिशत तक, कम जोखिम वाले प्रोफाइल। टेम्पलटन इण्डिया ट्रेज़री मैनेजमेण्ट अकाउण्ट (टी आइ टी एम ए) असीमित अवधि की ऐसी तरल योजना है जिसका उद्देश्य प्रचुर नगदी के साथ चालू आय उपलब्ध कराई जाए। निवेश की श्रेणियां हैं मुद्रा बाजार लिखत – 100 प्रतिशत तक कम जोखिम वाले प्रोफाइल, ऋण – 30 प्रतिशत तक, कम व मध्यम जोखिम वाले प्रोफाइल। सामान्य परिस्थितियों में फण्ड अपनी मूल निधि का कम से कम 70 प्रतिशत मुद्रा बाजार लिखतो, भारत सरकार की प्रतिभूतियों, जीरो कूपन बाण्ड्स। ट्रेजरी बिल्स आदि में निवेश करेगा और मूल निधि का अधिकतम 30 प्रतिशत तक ऋण पत्रों में। निश्चित आय लिखतों के लिए किए गए निर्धारण के अन्दर ही, मूल निधि के 30 प्रतिशत तक की राशि ऐसी सरकारी प्रतिभूतियों में की जा सकती लै जिसके साथ संबंधित सरकार की बिना शर्त गारण्टी हो। प्रत्येक तरह की प्रतिभूति के लिए प्रस्तावित सीमा इस प्रकार है – ऋण पत्र – 30 प्रतिशत तक, मध्यम जोखिम प्रोफाइल, सार्वजनिक प्रोफाइल की इकाइयों के बाण्ड्स – 30 प्रतिशत तक, कम जोखिम प्रोफाइल, वाणिज्यिक पत्र – 50 प्रतिशत तक – मध्यम जोखिम प्रोफाइल तथा अन्य मुद्रा बाजार लिखत या ट्रेजरी बिल्स, बिना शर्त गारण्टी वाली सरकारी प्रतिभूतियां – 100 प्रतिशत तक कम जोखिम प्रोफाइल।

टेम्पलटन इण्डिया चिल्ड्रन्स असेट प्लान (टी आइ सी ए पी) – एक असीमित अवधि की आय योजना है जिसका उद्देश्य है, शिक्षा योजना तथा उपहार योजना के लाभांश विकल्प के अन्तर्गत नियमित आय तथा उपहार योजना के विकास विकल्प के अन्तर्गत पूंजी मूल्य वृद्धि की व्यवस्था करना। निवेश की श्रेणियां हैं – ऋण पत्र, सार्वजनिक प्रोफाइल की इकाइयों द्वारा जारी बाण्ड्स तथा अन्य निश्चित आय वाले लिखत – 100 प्रतिशत तक मध्यम – निम्न जोखिम प्रोफाइल, मुद्रा बाजार लिखत – 20 प्रतिशत तक निम्न जोखिम प्रोफाइल तथा शेयर्स – 10 प्रतिशत तक। टेम्पलटन इण्डिया अल्पावधि आय योजना (टीआइएसटीआइपी) असीमित अवधि की आय योजना है जिसका उद्देश्य है अल्पावधि परिपक्वता वाले निश्चित आय प्रतिभूतियों में निवेश कर स्थिर लाभ प्राप्त करना। निवेश की श्रेणियां हैं – ऋण पत्र (इन्वेस्टमेण्ट ग्रेड, निजी रूप से प्रस्तुत आदि), सरकारी प्रतिभूतियां तथा अन्य नियत आय लिखत (योजना के अन्तर्गत यदि प्रतिभूतिकृत ऋणों में निवेश का निर्णय लिया जाता है तो फण्ड प्रबंधक का इरादा यह होता है कि इस तरह के निवेश योजना की मूलनिधि के 30 प्रतिशत से अधिक न हो) – 100 प्रतिशत तक मध्यम से निम्न जोखिम प्रोफाइल मुद्रा बाजार लिखत तथा रिवर्स रेफेज़ के अन्तर्गत रखी गई प्रतिभूतियां (1 वर्ष से कम अवधि में परिपक्व होने वाले ऋणपत्रों सहित) – 100 प्रतिशत तक, निम्न जोखिम प्रोफाइल। एफटी इण्डिया लाइफ स्टेज फण्ड आफ फण्ड्स (एफटीएलएफ) – यल असीमित अवधि का फण्ड योजना का एक ऐसा फण्ड है जिसका उद्देश्य है कि निवेशकों को उनके द्वारा चुने गए परिसम्पत्ति निर्धारण (असेट अलोकेशन) के अनुरुप, जोखिमों को समायोजित करते हुए बेहतर लाभ दिया जाए। एफटी इण्डिया डायनामिक पीई रेश्यो फण्ड आफ फण्ड्स (एफटीडीपीईएफ) – यह असीमित अवधि की फण्ड्स योजना का ऐसा फण्ड है जिसका लक्ष्य है इक्विटी एवं आय फण्ड्स के संतुलित पोर्टफोलियो द्वारा अपेक्षाकृत निम्न स्तर अस्थिरता के साथ दीर्घावधि पूंजी मूल्य वृद्धि प्रस्तुत करना। फ्रेंकलिन इण्डिया अपेक्षित निवेश योजना (एफआइएसआइपी) – यल असीमित अवधि की योजना है जिसका उद्देश्य है निवेशकों को उच्च आय के साथ पूंजी की स्थिरता प्रदान करना। फ्रेंकलिन इण्डिया टेक्स शील्ड 98 (एफआइटी 98) फ्रेंकलिन इण्डिया टैक्स शील्ड 99 (एफआइटी 99) – ऐसी नियत कालिक इक्विटी सम्बद्ध बचत योजनाएं है जिनका उद्देश्य है आयकर में राहत सहित मध्यम से लम्बी अवधि वाले पूंजी विकास प्रस्तुत करना। * असीमित अवधि की आय योजना – ओपन एण्डेड इन्कम स्कीम – आय निश्चित नहीं होती और तभी आय होती है जब व वितरण योग्य बचत उपलब्ध हों।

आपके द्वारा इस साइट के इस्तेमाल का तात्पर्य है कि आपको हमारे नियम व शर्तें मान्य हैं।
म्यूचुअल फंड्‍स के सभी निवेशों में कुछ जोखिम होते हैं। जोखिमों का परिचय/चेतावनी के लिए यहाँ क्लिक करें।
Franklin Footer
Copyright © 2012. Franklin Templeton Investments. All rights reserved.